लखीसराय जिला के कबैया थाना क्षेत्र के नया बाजार गोपाल भंडार गली के निवासी शम्भु राम की दुसरी पत्नी बबीता देवी ने अपने सौतेला बेटा रवि कुमार को किरोसीन तेल छिडककर जिन्दा जला दिया । उसका शरीर का 80 प्रतिशत भाग जल चुका है।
जिसका ईलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पाताल लाया गया । लेकिन डाक्टरों ने तुरन्त उसे बेहतर ईलाज के लिए पटना के पी0एम0सी0एच0 रेफर कर दिया है। जिसका हालत काफी दयनीय है। वो जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। इधर कबैया थाना की पुलिस ने दोषी सौतेली मां बबीता देवी को गिरफतार कर मामले की अनुसंधान में जुट गई है।
आज एक बार फिर से एक मां ने ममता को शर्मसार कर दिया है।
No comments:
Post a Comment