BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Saturday, 13 April 2013

प्रेस वार्ता लोजपा सुप्रीमो श्री रामविलास पासवान


लोजपा सुप्रीमो
रामविलास पासवान ने बिहार बचाओ यात्रा के दौरान लखीसराय परिसदन जिला अतिथि गृह में विश्राम के लिए रूके थे आज उन्हे 3 बजे संध्या यहां से मंुगेर में सभा को सम्बोधित करने जाना है उससे पहले आज  लखीसराय के सभी पत्रकारों से मिलकर  प्रेस वार्ता कर बताया कि --बिहार सरकार लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी करने से भ्रष्टाचार को बढावा दिया है।बिहार में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है और हर तरफ कमीशनखोरी.घोटालों का राज है। विकास के नाम पर मुख्यमं त्री नीतीश कुमार ढोंग कर रहे हैं।
नीतीश कुमार पी0 एम0 बनानेके सवाल पर नरेन्द्र मोदी और अडवाणी केचक्कर मेंबोल-बोलकर फंस गए है। बी0जे0पी0 जितना कौमनल है। नीतीश उससे ज्यादा कौमनल है। समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटने में जुटे हैं। विकास के नाम पर  ठगा जा रहा है। नरेन्द्र मोदी पीएम बनने का सपना संजोए हैं जो कभी पूरा नहीं होगा और ना ही नीतीश कुमार भाजपा का दामन छोड़ेंगे। नरेन्द्र मोदी और अडवाणी के नाम पर ये नौटंकी कर रहे है। बी0जे0पी0 को वो सात जन्मों तक भी नहीं छोडेगें। नीतीश कुमार जनता के साथ छलावा कर रहे है।
राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी में बेहतर कौन है। इस सवाल पर उन्होने बताया कि जो सेक्कुलर है। वो ही बेहतर है। और मैगुजरात दंगा के बाद इसी नरेन्द्र मोदी के चलते एकबार इस्तिफा भी दे दिया था।
   अगामी लोकसभा चुनाव मेंलोजपा-राजद-कांग्रेस गठवंधन रहेगी लेकिन देखिए कांगेस आगेक्या करती है। लेकिन नीतीश और नरेन्द्रमोदी दोनो स्वीकार नहीं होगा ।

लोजपा सुप्रीमो श्री पासवान ने कहा कि विधान सभा में पेश की गई सीएजी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि बिहार में घोटाला व भ्रष्टाचार चरम पर है। बिहार में विकास का कारखाना खुलने के बदले गांव.गांव में शराब की दुकान खुल रही है।
 सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार आमदनी 14 हजार करोड़ है जबकि बजट 92 हजार करोड़ का है। सिर्फ 26 हजार करोड़ रुपए सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर खर्च हो रहे हैं। ऐसे में कहां से राशि सरकार लाएगी।
राज्य में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। पांच लाख महिलाओं का गर्भाशय निकाल लिया गया है। यदि लोजपा की सरकार बिहार में बनी तो सभी नियोजित शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर उन्हें नियमित नौकरी दी जाएगी तथा छह माह के भीतर सभी महादलित परिवारों को चार डिसमिल जमीन मिलेगी। नीतीश राज में 10 लाख 18 हजार 388 संगीन वारदातें हुईं।
  गरीबों को रेडियो नहीं, रोटी चाहिए । बेरोजगारों को आश्वासन नहीं रोजगार चाहिए । बिहार की सुशासन सरकार में लोगों को अफसरशाही, घूसखोरी आदि समस्या का शिकार होना पड़ रहा है। नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।

No comments:

Post a Comment