लखीसराय जिला के 2 प्रमुख होटल शान्ति इन और सत्कार होटल को अबैध देह व्यपार के आरोप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सील कर दिया। न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी लखीसराय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
V.O 1....लखीसराय के सदर एस0 डी0 पी0 ओ0 सुबोध कुमार विश्वास ने बताया कि कबैया थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से दो नामी होटल सत्कार होटल और दुसरा शांति होटल इन से कुल 7 युवती को जिस्म फरोशी करते युवक और युवती को रंगे हाथ पुलिस ने दबोच लिया गया था।
आज काफी जांच पडताल के बाद सदर एस0 डी0 ओं0 के आदेश के बाद इस होटल को 1 साल के लिए सील कर दिया गया है।
Byte..सुबोध कुमार विश्वास.....एस0 डी0 पी0 ओ0
विदित हो कि बीते 28 अगस्त की रात गुप्त सूचना पर कबैया थाना पुलिस ने इन दोनों होटलों में छापेमारी कर अवैध अनैतिक मानव व्यापार (देह व्यापार) धंधा का भंडा फोड़ किया था। होटल से देह व्यापार में संलिप्त सात लड़कियां, होटल शांति इन के मालिक साधु शरण साव एवं सत्कार रेस्ट हाउस के एक संचालक को गिरफ्तार किया था। कबैया पुलिस द्वारा एसडीओ कोर्ट में दायर वाद संख्या 665एम/2013 धारा अनैतिक देह व्यापार अधिनियम अंतर्गत 03, 04, 06, 07 के तहत सुनवाई पूरी करने के बाद न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी अंजनी कुमार ने उक्त दोनों होटलों को सील करने का आदेश दिया। एसडीओ कोर्ट के आदेश पर एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास के नेतृत्व में दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी दिनेश कुमार, मेजर अजीत कुमार लाल, कबैया प्रभारी थानाध्यक्ष राजू पासवान के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल बाजार समिति के सामने होटल शांति इन पहुंचा। पुलिस ने 22 कमरों वाले इस होटल की तलाशी ली। इसके बाद तीन मंजिले होटल के सभी प्रवेश द्वार, रेस्टोरेंट द्वार, गैरेज को सील किया। इस दौरान होटल शांति इन के मालिक साधु शरण साव के पुत्र सुमन कुमार ने एसडीपीओ को हाईकोर्ट का एक पत्र दिखाया। इसके बाद एसडीओ अंजनी कुमार ने होटल पहुंचकर होटल मालिक के पुत्र द्वारा दिखाए जा रहे पत्र को खारिज करते हुए अगले एक साल के लिए होटल को सील रहने की जानकारी दी। इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम दालपट्टी स्थित सत्कार रेस्ट हाउस पहुंची। जहां पूर्व से ही संचालक ताला लगाकर फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने रेस्ट हाउस को सील कर दिया। दोनों होटलों के गेट पर कोर्ट द्वारा जारी आदेश पत्र को भी चिपका दिया। एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास ने बताया कि होटल शांति इन के मालिक जेल में बंद साधु शरण साव पूर्व से ही नकली नोट का धंधा करता था। इसका एक गिरोह भी संचालित था। इसके अलावा होटल में लड़कियों को फुसलाकर देह व्यापार का धंधा कर रहा था।
V.O 1....लखीसराय के सदर एस0 डी0 पी0 ओ0 सुबोध कुमार विश्वास ने बताया कि कबैया थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से दो नामी होटल सत्कार होटल और दुसरा शांति होटल इन से कुल 7 युवती को जिस्म फरोशी करते युवक और युवती को रंगे हाथ पुलिस ने दबोच लिया गया था।
Byte..सुबोध कुमार विश्वास.....एस0 डी0 पी0 ओ0

No comments:
Post a Comment