1...लखीसराय जिला कांग्रेस कार्यालय में बिहार प्रदेश कांग्रेस संवाद समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अशोक चैधरी राष्ट्ीय महासचिव सह बिहार कांग्रेस प्रभारी के0 एल0 शर्मा राष्ट्ीय सचिव परेश धनानी सहित बिहार के दर्जनों कददावर कांग्रेसी नेता किया शिरकत । आज लखीसराय और शेखपुरा जिला के हजारों कांग्रेस के सभी क्रियाशील सदस्यों के बीच कांग्रेस प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम हो रहा है।
2 दानापुर रेल मंडल के डीआरएम एनके गुप्ता ने मोकामा-झाझा रेखखंड के किऊल, लखीसराय, बड़हिया एवं मननपुर स्टेशनों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।
3 लखीसराय स्टेशन स्थित जीआरपी पुलिस ने लूटकांड का उद्भेदन करते हुए दो लुटेरे मो. सद्दाम , मो. शोहराब उर्फ लोथबा सहित लूट का सामान खरीदने वाले एक ज्वेलरी दुकानदार को गिरफ्तार किया। किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष डीएन पासवान ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे के पास से मात्र 1,400 रुपए नकद एवं एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ है जो न्यायालय कर्मी से लूटा गया था।
4....लखीसराय कबैया थाना पुलिस ने शादिकपुर बाढ से उपेन्द्र महतों को पत्नी की हत्या करने के आरोप गिरफतार किया । 2007 से फरार चल रहे थे।
5....लखीसराय कबैया थाना पुलिस ने मोबाईल टावर लगाने के नामपर अनियमितता व जालसाजी के आरोप में मोकामा के कुर्जी इलाका से इंजिनियर कपिल देव यादव गिरफतार 6...शरद पूर्णिमा के मौके पर आरएसएस की रामगढ़ चौक खंड इकाई के द्वारा खंड प्रमुख शिव प्रकाश शर्मा की देखरेख में स्थानीय ठाकुरबाड़ी में स्वयं सेवकों के द्वारा खीर के सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों को बड़हिया नगर बौद्धिक प्रमुख पीयूष कुमार झा ने शरद पूर्णिमा के महत्व एवं महर्षि बाल्मीकि के जीवनवृत्त के विषय मे बताया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर
No comments:
Post a Comment