लखीसराय पुलिस कार्यालय में आईजी-डीआईजी ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दशहरा व बकरीद को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।इस दौरान मुंगेर प्रमंडल रेंज के डीआईजी सुधांशुकुमार सिंह व पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा सहित बेगुसराय एस0पी0 , खगडिया एस0पी0, मुंगेर एस0पी0, जमुई एस0पी, शेखपुरा एस0पी0 उपस्थित थे।
आईजी अनुपमा सदाशिव निर्लेकर ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे अपराध बड़ा हो या छोटा, हर हालत में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुराने व आदतन अपराधियों के रिकॉर्ड को खंगाला जाएगा। पिछले दो सालों के उपद्रवी व हिंसक घटनाओं के संलिप्त लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलायी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जिले में शांति स्थापित करने के लिए लोगों का सहयोग अपेक्षित है। बगैर आम लोगों के सहयोग के सफलता नहीं मिल सकती है। पुलिस सदैव अमन पसंद लोगों के साथ है। लेकिन शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों की सूची को नए सिरे से बनाने पर भी चर्चा की।
V.O... पुलिस महानिरीक्षक आईजी अनुपमा सदाशिव निर्लेकर ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा करने लखीसराय पहुंचे पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि.. दशहरा व बकरीद को लेकर असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। अपराधी चाहे कितना रसूख वाला क्यों ने हो, सख्त कार्रवाई की जायेगी। ।
बाईट - अनुपमा सदाशिव निर्लेकर- आईजी
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर



No comments:
Post a Comment