फूलों में है ऐसा सौंदर्य, जिसकी ओर खिंचे चले आते हैं हम सभी। यही कारण है कि दुनियाभर में छाई है इसके प्रति दीवानगी। परिधानों की बात करें तो इस सीजन में फ्लोरल में सॉफ्ट पेस्टल के साथ ही चटख रंगों का है
बोलबाला तो अब आपको यह तय करना है कि अपनी ड्रेस में आप किस तरह का आकर्षण जोड़ना चाहती हैं। वैसे यहां भी हैं स्मार्ट ड्रेसिंग के कुछ रूल्स। वन पीस ड्रेस में तो ओवर ऑल फ्लोरल प्रिंट अच्छा लगता है। हां, अगर सलवार-कमीज पहन रही हैं तो टॉप या बॉटम दोनों में कोई एक ही फ्लोरल प्रिंट में हो तो जंचेगा। यही रूल लागू होता है स्कर्ट-टॉप या जींस-टीशर्ट के पहनावे पर। आजकल तो फ्लोरल प्रिंट में लेगिंग्स भी हो रही हैं खूब पापुलर। अगर फ्लोरल प्रिंट आपके स्टाइल और मिजाज से मैच नहीं करता, पर आपका दिल कर रहा है इसे अपनाने का तो आप चुन सकती हैं फ्लोरल प्रिंट या डिजाइन की एक्सेसरीज जैसे पर्स, नेकलेस, ईयरिंग्स, ब्रेसलेट या हेयर एक्सेसरीज इत्यादि। फ्लोरल डिजाइन से सजे मोबाइल कवर भी हैं लाजवाब। यही नहीं इन दिनों होम डेकोर से लेकर अन्य जरूरी चीजों जैसे बेडशीट, सोफा कवर, बाथरुम एक्सेसरीज इत्यादि तक में छाया है इसका जादू। अब देर क्यों करें, जब फूलों की सुंदरता को अपने व्यक्तित्व और घर-संसार में सहेजने के मौजूद हैं इतने विकल्प।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव
देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर
No comments:
Post a Comment