BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Thursday, 17 October 2013

किसी को कुछ भी हाथ नहीं लगा

लखीसराय जिला के वीरूपुर थाना क्षेत्र के तुरकैजनी गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी , बेटा और बेटी को जहर खिलाकर किया हत्या । मृतक के पिता ने अपने दामाद पर हत्याकर शव को गायब करने का लगाया आरोप । वीरूपुर थाना में मामला दर्ज। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी।

ज्ञात हो कि लखीसराय जिला के टाल क्षेत्र तुरकैजनी के रामप्रीत महतों अपनी ही पत्नी और दो बच्चे को जहर देकर हत्या कर दिया । एक 2 बर्षीय बेटा और 6 माह का दुधमुही बेटी को बेरहमी से मार कर शव को लापता कर दिया है। मृतक के पिता महेन्द्र महतों वीरूपुर थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। लखीसराय जिला पुलिस प्रशासन की उदासीनता निष्क्रियता की वजह से थाने के पुलिस कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी धटनास्थल पर जिला पुलिस अधिक्षक राजीव मिश्रा , डी0एस0पी0 सुबोध कुमार विश्वास सहित दर्जनों पुलिस बलों के साथ गांव के चप्पे-चप्पे में छापेमारी कर रही है।

लेकिन दोषी रामप्रित महतो गांव से फरार हो चुका है। यह स्थान लखीसराय जिला मुख्यालय से 35 कि0मी0 दुरी पर पटना जिला के सीमावर्ती इलाका में है। जहां चारों तरफ पानी ही पानी है। पुलिस किसी तरह नाव से पहुंच पाया है। लेकिन किसी को कुछ भी हाथ नहीं लगा है।

बाईट- राजेन्द्रप्रसाद - वीरूपुर थाना प्रभारी

बाईट- महेन्द्रमहतो- मृतक महिला के पिता

बाईट- धनुकी महतो- मृतक के चाचा


No comments:

Post a Comment