BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Thursday, 17 October 2013

नगर परिषद की लापरवाही का शिकार शहर,

नगरपरिषद की लापरवाही से षहर मे गंदगी का  लगा अंवार टैक्स वसूली मे तत्पर नगरपरिषद इस ओर ओर से लापरवाह बना हुआ है। इसका एक नजारा जिलाधिकारी  को भी देखने को मिला। नगरपरिषद वार्ड न0 13 संतर मुहल्ला में जिलाधिकारी  नाली की सफाई कर कचरा बीच सड़क पर ही छोड़ा हुआ था। आने जाने वाले लोगों का इस कचरा से बचना मुष्किल हो रहा था। यह स्थिति कोई एक दिन का या किसी एक वार्ड का नही प्रत्येक दिन विभिन्न वार्डो का है। नये नये बसे रिहायसी इलाको में तो सफाई कर्मी पहूंचते भी नही हैं। कूड़ेदान का आभाव रहने से ही कचडा सड़क किनारे जहां तहंा लोगों द्वारा फेंका जा रहा है। इन दिनो सभी वार्ड आयुक्त अपने अपने चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। नगरपरिषद के कर्मचारी भी इसी में व्यस्त हैं। ऐसे में षहर के लोगों को सफाई व्यवस्था भी मुष्किल से मिल पा रहा है। 33 वार्ड वाले नगरपरिषद में लगभग एक लाख से भी अधिक लोग निवास करते हैं। लगभग 300 से भी अधिक लोग नगर निकाय चुनाव में अपना किस्मत आजमाने उतरेगे। नगरपरिषद द्वारा इन लोगों से 24 प्रतिशत वी टैक्स की वसूली कर रहा है। परन्तु षिक्षा, स्वास्थय, पेयजल तो क्या षौचालय व्यवस्था भी शहर के लोगों के लिए उपलब्ध नही करा पाया


No comments:

Post a Comment