BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Friday, 11 October 2013

नवरात्र में राम भरोसे हैं 'भगवान'


बडहिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में महारानी मंदिर से चोरों ने माता पार्वती , भगवान शंकर की बेशकिमती मुर्तियां चोरी कर लिया । पुलिस मामले की जांच में जुटी ।

त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर, दुर्गापूजा समितियों और रामलीला स्थलों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिए थोड़ा बहुत इंतजाम किया गया है, लेकिन समितियों और मंदिर प्रबंधन की ओर से इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा।

नवरात्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के बावजूद इसकी सुरक्षा के कड़े इंतजामों में कोताही बरती जा रही है। ऐसे में केवल 'भगवान' बल्कि उनके भक्तों की भी जान जोखिम में हैं।

यहां प्रतिदिन बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन को उमड़ रही है। इनमें से कुछ मंदिरों को छोड़ दें तो बाकी मंदिरों की सुरक्षा के बराबर है। बड़े मंदिरों में पुलिस की ओर से एक दारोगा, चार सिपाही तैनात किए गए हैं, जबकि मंदिर के आंतरिक और बाहरी हिस्से में सतत निगरानी रखने की व्यवस्था नहीं है।

No comments:

Post a Comment