BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Sunday, 13 October 2013

मनोवांछित फल देने वाली दुर्गा माता

लखीसराय शक्ति की देवी मनोवांछित फल देने वाली दुर्गा माता की आराधना में पूरा शहर डूब गया है।


उत्सव, उमंग भक्ति के बीच भक्तों की भीड़ अहले सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगी। बड़हिया स्थित शक्तिपीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर सहित जिला मुख्यालय स्थित बड़ी देवी, छोटी देवी तथा थाना चौक स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में एवं पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के समक्ष महाअष्टमी महागौरी की पूजा अर्चना की गई।दुर्गा पूजा के मौके पर शहर में बनाए गए दर्जन भर भव्य सजावट वाले पूजा पंडाल अपनी अनोखी छटा बिखेर रहे हैं। यहां देवी दुर्गा की प्रतिमा के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर सहित दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने इन पंडालों यहां प्रतिष्ठापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के दर्शन किए। पंडालों की भव्यता से दर्शक आश्चर्यचकित रह जा रहे हैं।

पूजा अर्चना के बाद शाम ढलते ही श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ प्रतिमा पंडाल की सजावट देखने, मेला घूमने सड़कों पर निकल पड़े। जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क एवं पचना रोड में अस्थायी रूप से बाजार सज गया है। शहर के चितरंजन रोड स्थित अमिय भारत पूजा समिति चितरंजन रोड, पीयूष भारत माता समिति महावीर स्थान, पचना रोड भारत माता पूजा समिति, हसनपुर गांव स्थित मां मनोकामना दुर्गा मंदिर, विद्यापीठ चौक में भी बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। उधर लखीसराय प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों पतनेर, रामनगर, कछियाना, भेनौरा, मोरमा आदि गांवों में देरशाम महागौरी पूजन एवं जागरण के बाद देवी का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा मेला को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है तथा पूजा स्थलों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment