BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Friday, 11 October 2013

नवरात्र की उमंग

नवरात्र की उमंग परवान चढ़ने के साथ देवी दुर्गा के पंडालों की रंगत संवरने लगी हैं। उमंगें श्रद्धालुओं के मन में रंग भरने लगी हैं। भजनों में देवी का बखान गीतों से हर कोना मनसाइन। सुर साज की झंकार से मन मयूर झूमा। स्पर्धाओं की धूम ऐसी कि बच्चों ने प्रतिभा से चकित कर दिया। घर हों या देवी मां के मंदिर, सभी जगह भक्ति और आस्था की बयार बह रही है। मां के भजन हर तरफ गूंज रहे हैं।मंदिर में हजारों भक्तों की कतार लगना शुरू होती है जो शाम तक देखी जा रही है।


सुबह-शाम आरती के दौरान मां के गीतों पर मदमस्त होते भक्त झूमते नजर आने लगे हैं।
जिसने व्रत रखा और जो नहीं रख सका लेकिन पूजा दोनों ही श्रद्धा भाव के साथ कर रहे हैं। बड़े वृद्धों के अलावा बच्चों पर भी देवी भक्ति का रंग चढ़ने लगा है। श्रद्धालु मां से कुछ कुछ मन्नत जरूर मांग रहे हैं।
Dm विधि व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा की। स्थानीय पूजा पंडालों, मंदिरों मस्जिदों के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया।

No comments:

Post a Comment