BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Sunday, 13 October 2013

महातूफान !

भारी बारिश के कारण कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है और सड़कों पर पेड़ गिरे हैं। कई इलाकों में बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने से विद्युत व्यवस्था पर असर पड़ा हैं।1999 के खतरनाक महा चक्रवात के बाद भारत में अब तक का यह दूसरा सबसे भीषण चक्रवाती तूफान है।



 
बरतें ये जरूरी सावधानियां

तटीय इलाकों में भारी तबाही का अंदेशा रहता हैं। यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

- रेल और सड़क परिवहन के माध्यम से यात्रा करने से बचने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। क्योंकि भारी बारिश तेज हवा के कारण संचार के साधन और रास्ते टूट सकते हैं।

- कच्चे पुराने मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का यथासंभव प्रयास करना चाहिए। क्योंकि भारी बारिश तेज हवा के कारण कच्चे और पुराने मकान क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

- खाद्य सामग्रियां और दूसरी आवश्यकता की चीजें पर्याप्त मात्रा में इकट्ठा कर लेनी चाहिए, ताकि ऐन वक्त पर परेशानी हो।

- बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से अंधेरा छा सकता है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम कर लेना चाहिए।

- जरूरी दवाओं का इंतजाम करें ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

- प्रशासन द्वारा दी जा रही सूचनाओं को हमेशा ध्यान से सुनना चाहिए, जिसके कारण आप समय रहते उचित उपाय कर सकें।


मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर

No comments:

Post a Comment