BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Saturday, 12 October 2013

देवी माता की सक्षात जीता जागता अवतार

लखीसराय जिला के हलसी थाना क्षेत्र के अन्दर गांव में सक्षात जीता जागता देवी माता की अवतार होने की खबर मिलते ही आस-पास के हजारों महिला-पुरूषों के बीच माता का एक झलक पाने की इच्छा जाहिर हो जाता है। और बस लोग मिटटी, पत्थर की बनी दुर्गा देवी दर्शन करने के बजाय सीधे तौर पर सक्षात जीता जागता देवी माता की दर्शन करना बेहतर समझ रहे है। बस इसी आस्था और विश्वास के साथ लोग दर्शन करने पहुंच रहे है। और माता से सीधा संवाद कर अपनी दुखों को बताते है।
और उसका निदान की उपाय पुछकर पुजा-अर्चना में तल्लीन हो जाते है।  अंधविश्वास में लोग आस्था से कोई खिलवाड करना नहीं चाहते है। कहीं माता कोई श्राप ना दे दे । यह वाक्या देखने के बाद मै भी काफी परेशान था।
नवरात्र में शक्ति की पूजा होती है । शक्ति और कोई नहीं बल्कि मां दुर्गा है । नारी को नारायणी भी कहा गया है । आज भी नारी शक्ति दिखाने का जज्बा महिलाओं में दिख रहा है । इसी में से एक है सुकुमारी बंटी आम लड़कियों की तरह चंचल मधुरभाषी एवं पढ़ाई में गंभीर है । अपने माता.पिता रानी देवी और सुधीर सिंह की इकलौती बेटी है । आज उसकी चर्चा के आगे वह सबकी प्रेरणा बनने जा रही है ।धर्म व आस्था के प्रति जब लोगों में उत्साह जगा तो लोगों ने गांव में दुर्गा मंदिर निर्माण कराने की ठान ली। बंटी अपने आपको जगतजननी जगदम्बा का अवतार बता रही है। और अपने को माता दुर्गा का स्वरूप बनाकर सबकों दोनों हाथों से खुब आर्शिवाद भी दे रही है। इस कार्य से नवरात्रा के दिन भीड बढता ही जा रहा है। शारदीय नवरात्र में जिले के लोग मां दुर्गा की भक्ति भाव में लीन हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न कर मन वांछित फल पाने की लालसा में श्रद्धालु तरह-तरह से आराधना कर रहे हैं। कोई उपवास रखकर, कोई फलाहार पर लोग आस्था में पुजा पाठ करना शुरू कर दिया है।
बाईट- सुधीर सिंह- कथित देवी माता के पिता जी
बाईट-कुमारी बंटी- सक्षाता देवी स्वरूप माता
बाईट- महीला , पुरूष भक्तगण

No comments:

Post a Comment