BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Thursday, 17 October 2013

दवा दुकानदार एवं झोलाछाप डाक्टर सदर अस्पताल की दवाओ पर फर्जी मरीजो की लगी भीड

दवा दुकानदार एवं झोलाछाप डाक्टर सदर अस्पताल की दवाओ पर फर्जी मरीजो की लगी भीड
सरकारी अस्पताल के दवाओ पर फर्जी मरीजो का नजर लगी हुई है। बिमारियो का बहाना बनाकर ऐसे मरीज दवाओ का उठाव कर वाजार मे इसकी बिक्री कर अपना जेब खर्च चला रहे है। आये दिन ऐसे फर्जी मरीजो की भीड अस्पतालो दवाओ मे हाथ साफ कर रहे है। फर्जी मरीजो की पहचान कैसे हो अस्पताल प्रषासन भी इस मामले पर असमंजस्य मे पडी है। वहरहाल ऐसे फर्जी मरीज प्रत्येक माह लाखेा के दवाओ का बारा न्यारा कर रहे है। इन तरजो के चक्कर मे वास्तविक मरीज दवाओ से बंचित रह जाते है।
दवाओ का ऐसे करते है दुरुपयोग
फर्जी मरीजो के द्वारा सरकारी अस्पतालो मे जाकर सर्दी, खासी, पेट दर्द सिर दर्द,डिसेंटरी, कमजोरी आदि का बहाना बनाकर अस्पताल मे नाम दर्ज कराने के बाद डाक्टरो से दिखाकर दवा का उठाव कर इसे गांव एवं वाजारो के दवा दुकानो मे बिक्री कर देते है। अस्पताल मे मात्र दो रुपये का नामांकन दर्ज की पुजी लगाकर सैकडो रुपये की दवा उठाकर आधे किमतो पर बिक्री कर कमाई का जारिया बनाये हुए है।
अस्पतालो मे ऐसे फर्जी मरीज की लगती है भीड
स्थानीय सदर अस्पताल के अलावे जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर ऐसे फर्जी मरीज की भीड लगी रहती है। अस्पताल प्रषासन इन मरीजो से परेषान है। पहचान मे आने पर तो भगा दिया जाता है। लेकिन कई स्थानीय लोग दवंगई से दवा प्राप्त कर वेचने का धंधा वनाये हुए है। जिसे स्वास्थ्य कर्मी पहचानने के बाद भी भगा पाने मे अक्षम है। नजर के सामने दवाओ की लूट होते देखते रह जाते है।
धंधे को दे रहे है बढावा
गांव के झोलाछाप डाक्टर एवं दवा देकानदार ऐसे पेषेवर फर्जी मरीजो को इस धंधे के लिए वढावा दे रहे है। फर्जी मरीजो के द्वारा अस्पताल से लाये गये दवाओ को औने पौने किमत मे खरीद उसे उचे दर पर अपने मरीजो को बिक्री कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसकी जाच की जाये तो इस मामले का उद्भेदन हो जायेगा।
बोले अधिकारी
सदर अस्पताल के सिविल सर्जन षषिभूषण प्रसाद षर्मा ने इस पर अपनी सहमति जाहिर करते हुए कहते है की फर्जी मरीजो की पहचान कर पाना संभंव नही हो पाता है।वैसे दवा वितरण केन्द्र को सील तोडकर मरीजो को दवा देने का निर्देष दिया गया है। ताकि इस फर्जीवाडे पर रोक लग सके।
मोबाइल पर ताजा खबरेंए फोटोए वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएंव्ददमूेसंाीपेंतंपण्इसवहेचवजण्बवउ पर

No comments:

Post a Comment