BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Wednesday, 9 October 2013

पुजा पंडालों में विजली की लाईट

लखीसराय जिला भर के सभी दुर्गा मंदीरों और पुजा पंडालों में विजली की लाईट से खुब सजाया और संवारा जा रहा है।
 आज माता की छठी पुजा है। आज मंदीरों में मां कत्यायणी का अवाहन किया जा रहा है। आज माता को बेल निमंत्रण के लिए अहवान किया जायेगा । और सुबह से ही श्रद्वालु माता और बहन मां की ज्योति दीप जलाकर पुजा अर्चना में तल्लीन है।
     शहर में आस्था का केंद्र बन चुका नया बाजार दालपट्टी स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा मंदिर एवं थाना चौक स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में भव्य सजावट व माता का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र होगा। जिला मुख्यालय में मां दुर्गा के अलावा कई स्थानों पर माता काली व भारत माता की भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती रही है। प्रखंड क्षेत्र में भी देवी का आराधना शुरू हो गई है। पूजा समिति मेला की तैयारी में जोर-शोर से लग गई है।
शहर में यहां होती प्रतिमा स्थापित
- दालपट्टी स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर
- नगर परिषद कार्यालय के पास छोटी दुर्गा मंदिर
- थाना चौक स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर
- विद्यापीठ चौक स्थित दुर्गा मंदिर
- बाजार समिति के पास दुर्गा मंदिर
- नया बाजार दूरसंचार कार्यालय परिसर
- पचना रोड स्थित भारत माता एवं काली पूजा
- महावीर स्थान भारत माता पूजा समिति
- चितरंजन रोड अभिमन्यु चौक भारत माता पूजा समिति
- किऊल स्टेशन के पास रेलवे दुर्गा मंदिर।

      बहीं बिजली बिभाग के एस0 डी0 ओ0 सुजीत कुमार सभी पुजा पंडाल और मंदिरों के आयोजकों से अस्थायी विघुत कनेक्शन लेने की सलाह दे दिया है। और जो नहीं लेगें बैसे आयोजकों और संस्था पर कानुनी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
बाईट- सुजीत कुमार - एस0 डी0 ओ0 बिजली बिभाग

No comments:

Post a Comment