लखीसराय ! राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2014 कार्यक्रम में संशोधित कर दिया है। इसका लाभ नए युवा मतदाताओं को मिलेगा। आयोग ने अब 15 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने की तारीख बढ़ाया है। आयोग की सोच है कि 01.01.2014 को आधार मानकर 18 वर्ष पार कर चुके अधिक से अधिक युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। खासकर आयोग ने हर बूथ पर 20-20 युवा महिला वोटरों का नाम जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है लेकिन लखीसराय जिले में आयोग की इस मुहिम को मंजिल तक पहुंचाने में कई गतिरोध बरकरार हैं। जिले के लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 600 से अधिक शिक्षकों को बीएलओ नियुक्त कर आयोग ने युवा वोटरों का नाम सूची में जोड़ने का टास्क दिया है। लेकिन जिले की हकीकत है कि ढूंढने के बाद भी यहां बीएलओ नहीं मिलते हैं। अगर कोई मिल भी गए तो बहाना बनाकर मतदाता को सीधे भेज देते हैं निर्वाचन कार्यालय। हालांकि जिलाधिकारी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह की विशेष पहल पर एसडीओ अंजनी कुमार एवं डीसीएलआर राजेश कुमार ने प्रखंडों में जाकर बीएलओ के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए। बावजूद बीएलओ के क्रियाकलाप में सुधार नहीं आया है। ग्रामीण अंचलों में प्रचार-प्रसार की कमी, जागरूकता का अभाव तथा बीएलओ द्वारा अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं रहने के कारण युवा वोटरों का नाम तेजी से सूची मे नहीं जुट पा रहा है। ताजा आंकड़ा के अनुसार पूरे जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत दस हजार नए युवा मतदाता का नाम भी सूची में नहीं जुड़ सका है।
हालांकि जिलाधिकारी श्री सिंह ने आदेश जारी कर दिया है कि अगर कहीं भी बीएलओ फार्म नहीं लेता है तो प्रखंड कार्यालय में भी नाम जुड़वाने के लिए फार्म छह जमा कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय में प्राथमिकता के आधार पर महिला वोटरों का नाम सूची में जोड़ा जा रहा है। आयोग ने राजनीतिक दलों से भी अपने कार्यकताओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवा मतदाता का नाम जोड़वाने की अपील की है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले की मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की धीमी रफ्तार को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। चानन प्रखंड की समीक्षा में पाया कि प्रखंड अंतर्गत 71 मतदान केंद्र हैं। प्रारूप प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 61,818 में 5,203 मतदाता का फोटो मतदाता सूची में नहीं है। फोटो आच्छादन के लिए प्रतिदिन 146 फोटो लिया जाना था लेकिन अबतक कुल मात्र 570 फोटो प्राप्त हुए।प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्राप्त प्रपत्रों का अलग-अलग अभिलेख संधारित करने का निर्देश दिया
लखीसराय जिला के मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रत्येक बूथ पर 18 से 19 वर्ष की महिलाओं का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ने की भी हिदायत दी गई। बैठक में मौजूद अधिकांश बीएलओ ने कहा कि वे लोग अच्छा काम करते हुए क्षेत्र में मेहनत करते हैं। बावजूद एजेंसी द्वारा गलत नाम, फोटो आदि का प्रकाशन किया जाता है। ऐसे में क्षेत्र में मतदाताओं का उन्हें कोपभाजन होना पड़ता है। बार-बार फोटो मांगे जाने पर उन्हें फजीहत का भी सामना करना पड़ता है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की तिथि अब 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इस कारण काम में तेजी लाते हुए मतदाता सूची को शुद्ध कर शत-प्रतिशत आच्छादित करें। बीएलओ अपने कार्य को गंभीरता से करें।
मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर

No comments:
Post a Comment