BREKING NEWS

यह एक प्रयास है संचार क्रांति के इस युग में लोगों तक खबरों के पीछे की ख़बरों को पहुँचाने का ....आपके समर्थन और सहयोग की अपेक्षा है|मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर... अगर आपके पास भी जनसरोकार से जुडी कोई खबर या सुचना है तो हमें इस पते पर संपर्क करें 9955217600..ranjit.samrat धन्यवाद -:-

Tuesday, 1 October 2013

नाखूनों को स्वस्थ और मजबूत बनाए

बार-बार पानी लगने से नाखूनों के खराब होने का भय बना रहता है क्योकि पानी सोखने से नाखून जहां फूलते या फैलते है, वहीं पानी के सूख जाने पर वे सिकुड़ने या फटने लगते है। पानी जब नाखून केअंदर-बाहर आता-जाता है तो इससे नाखून कमजोर पड़ने लगते हैं और टूटने लगते है। जैसे-जैसे नाखून मोटा होता जाता है और उसकी वृद्धि धीमी पड़ने लगती है, यह समस्या और बढ़ती जाती है। मौसम भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जाड़े के दिनों में नाखूनों के बढ़ने की गति तो धीमी होती ही है, ठंडी हवा और कम नमी के कारण नाखून सूखने भी लगते है। आइए जानें कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में जो आपके नाखूनों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखेंगे-
दस्ताने पहनें: बर्तनों या कपड़ों की धुलाई या सफाई करते समय या पानी के उपयोग वाला कोई भी काम करते समय रबड़ के दस्ताने जरूर पहनें। खासतौर से तब जरूर पहनें जब आप कड़े सॉल्वेंट या डिटर्जेट का इस्तेमाल करती हों।
मॉइस्चराइजर लगाएं: आप जितनी बार हाथ धोएं उतनी बार मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। नाखूनों और कोनों पर कोल्ड क्रीम से मसाज करे और लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर गीली रुई से अपने हाथ पोंछ लें।
फाइलिंग एक तरफ से करे : रेगमाल आदि से नाखूनों की सफाई, फाइलिंग करने से नाखून कमजोर पड़ने लगते है। फाइलिंग के बाद नाखून के किनारे मजबूत करने के लिए बफर का इस्तेमाल करे और वह भी सिर्फ एक तरफ से।
छोटे नाखून रखें : अगर आप सुंदर और अच्छे नाखून चाहती हैं तो उन्हे नियमित रूप से काटती रहे। काटते समय ध्यान रखें कि उनका मूल आकार नष्ट न हो। यानी नाखून अगर चौकोर आकार के है तो उन्हे नुकीला और नुकीले है तो उन्हें चौकोर न बनाएं।
स्नान के बाद ही नाखून काटे: नाखून तब काटे जब वे नम और मुलायम हों। ऐसा आमतौर पर स्नान के बाद ही होता है। सूखे नाखून काटते समय टूटने या फटने का डर होता है।
मॉइस्चराइजर लगाएं : सोने से पहले मॉइस्चराइजर लगाने से नाखून स्वस्थ और मजबूत बने रहते है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव  देखने के लिए जाएं Onnewslakhisarai.blogspot.com पर

Web Title: nail care tips

No comments:

Post a Comment